Monday, May 10, 2021

Zoom Zoom: 'राधे' का नया गाना रिलीज, यूलिया की आवाज पर जादू चला रहा सलमान खान का स्‍वैग

बॉलिवुड स्टार () की आने वाली फिल्म '' () के रिलीज होने का पिछले साल से इंतजार किया जा रहा है। इस हफ्ते यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर और 3 गाने पहले ही रिलीज हो गए हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है। अब इस फिल्म के चौथे गाने '' ( Song) का वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। 'जूम जूम' के वीडियो में सलमान खान और काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने का पिक्चराइजेशन बाकी के तीनों गानों से बिल्कुल अलग है और फ्रेश नजर आता है। सलमान खान हमेशा की तरह डेशिंग नजर आ रहे हैं जबकि दिशा पाटनी सुपर ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस गाने को ऐश किंग और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है। गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक साजिद-वाजिद ने दिया है। देखें, इस गाने का वीडियो: प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' 13 मई को रिलीज होने जा रही है। इसे सिनेमाघरों के साथ ही ऑनलाइन भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान और दिशा पाटनी के अलावा जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RFlaYK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment