हिंदी की कुछ चुनिंदा पॉप्युलर वेब सीरीज का नाम लिया जाए तो उसमें (), शारिब हाशमी और प्रियमणि के लीड रोल वाली 'द फैमिली मैन' को जरूर गिना जाएगा। इस सीरीज के दूसरे सीजन का लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे हैं। '' ( 2) बनकर तैयार है मगर कई कारणों से ऐमजॉन प्राइम वीडियो ने इसकी रिलीज को रोक रखा है। अब खबर आ रही है कि दूसरे सीजन को जून में रिलीज () किया जा सकता है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक नजदीकी सूत्र ने बताया है कि 'द फैमिली मैन 2' जून में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐमजॉन प्राइम वीडियो डायरेक्टर्स राज और डीके के साथ फाइनल रिलीज डेट की घोषणाा जल्द ही कर सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब इस बात को कन्फर्म करने के लिए ऐमजॉन प्राइम वीडियो से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 'द फैमिली मैन 2' से तेलुगू ऐक्ट्रेस अपना हिंदी डेब्यू भी करने जा रही हैं। बता दें कि पहले इस सीरीज को फरवरी में रिलीज होना था। उसके बाद ऐमजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' और 'तांडव' पर काफी विवाद हो गया था। विवाद कोर्ट तक पहुंचा था और बाद में सीरीज से कुछ हिस्सों को हटाया भी गया था। बढ़ते विवाद के बाद ऐमजॉन ने 'द फैमिली मैन 2' की रिलीज को टाल देने का फैसला किया था। हालांकि सीरीज के डायरेक्टर राज और डीके ने पहले दिए अपने बयान में कहा था कि 'द फैमिली मैन 2' को गर्मियों के सीजन में रिलीज किया जाएगा। अब देखना होगा कि जून में भी यह सीरीज रिलीज होती है या नहीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33bIr70
via IFTTT
No comments:
Post a Comment