बॉलिवुड ऐक्टर कबीर बेदी और प्रतिमा बेदी की बेटी पूजा बेदी का ऐक्टिंग करियर बहुत कुछ खास नहीं रहा है। भले ही पूजा ने कम ही काम किया हो मगर वह हमेशा चर्चा में बनी रही हैं। 11 मई 2021 को पूजा बेदी अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए, पूजा बेदी के बारे में जानते हैं कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जो कम ही लोगों को पता हैं।ऐक्ट्रेस पूजा बेदी की जिंदगी हमेशा विवादों और सुर्खियों में घिरी रही है। पूजा बेदी के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ विवादित और दिलचस्प किस्से।

बॉलिवुड ऐक्टर कबीर बेदी और प्रतिमा बेदी की बेटी पूजा बेदी का ऐक्टिंग करियर बहुत कुछ खास नहीं रहा है। भले ही पूजा ने कम ही काम किया हो मगर वह हमेशा चर्चा में बनी रही हैं। 11 मई 2021 को पूजा बेदी अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए, पूजा बेदी के बारे में जानते हैं कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जो कम ही लोगों को पता हैं।
मॉडल के तौर पर शुरू किया था करियर

पूजा बेदी ने केवल 18 साल की उम्र में मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। मॉडलिंग के समय में ही पूजा बेदी की तस्वीरें काफी चर्चा में रहती थीं। पूजा बेदी अपने वक्त के हिसाब से काफी बोल्ड थीं और इसीलिए वह चर्चा में भी रहती थीं।
पूजा का कॉन्डम ऐड हो गया था टीवी पर बैन

साल 1991 में पूजा ने मॉडल मार्क रॉबिन्सन के साथ एक कॉन्डम का ऐड शूट किया था। यह ऐड उस समय इतना बोल्ड था की दूरदर्शन ने इसे बैन कर दिया था। इस ऐड में पूजा बेदी और मार्क रॉबिन्सन को शॉवर में एक साथ नहाते हुए दिखाया गया था।
आदित्य पंचोली पर लगाया था रेप का आरोप

पूजा बेदी ने केवल 18 साल की उम्र में आदित्य पंचोली को डेट करना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद पूजा ने आदित्य को छोड़ दिया क्योंकि आदित्य ने कथित तौर पर पूजा की 14 साल की मेड का रेप किया था। हालांकि इस पर पूजा ने कोई शिकायत तो दर्ज नहीं कराई मगर उनका और आदित्य पंचोली का रिश्ता खत्म हो गया।
सौतेली मां को बोला था 'दुष्ट चुड़ैल'

पूजा के पिता कबीर बेदी ने 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दुसांझ के साथ शादी की थी। इस शादी में पूजा और उनकी मां प्रतिमा बेदी शामिल नहीं हुए थे। हालांकि तब पूजा ने एक ट्वीट किया था जो काफी चर्चा में रहा था। इस ट्वीट में पूजा ने लिखा था, 'हर एक परी कथा में एक दुष्ट चुड़ैल या दुष्ट सौतेली मां जरूर होती है। मेरी बस अभी आई है। कबीर बेदी ने अभी अभी परवीन दुसांझ से शादी की।' हालांकि बाद में पूजा ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया था।
49 साल की उम्र में की दूसरी सगाई

पूजा बेदी की पहली शादी इब्राहिम फर्नीचरवाला के साथ 1994 में हुई थी। साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पूजा को अपने लेट 40s में एक बार फिर प्यार हुआ। 49 साल की उम्र में उन्होंने मानिक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई कर ली।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tChAvQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment