Tuesday, May 11, 2021

PHOTO: ऋषि कपूर-नीतू सिंह की शादी में फ्रॉक पहनकर पहुंची थी रवीना टंडन, तस्वीर को बोलीं- खजाना है

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tondon) सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी खास जानकारी फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रवीना (Raveena Tondon share Throwback Photo) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषि कपूर () और नीतू कपूर () की थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जिसमें रवीना टंडन भी है और वहीं काफी छोटी हैं और कैमरा के तरफ देखकर स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में इस अंदाज में पहुंची थी रवीना टंडन रवीना टंडन ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे एक खूबसूरत चीज मिली है। हालांकि बहुत देर चुकी है इसे मिलने में, लेकिन @juuhithesoniibabbar इसे ढूढ़ कर निकालने के लिए थैंक्यू। चिंटू चाचा (ऋषि कपूर) मुझे कितनी बार इस फोटो के लिए पूछ चुके थे ताकि वह अपनी ऑटोबायोग्राफी में डाल सके लेकिन उस वक्त मुझे यह नहीं मिला था। अब जाकर मुझे मिला है। चिंटू चाचा की शादी में मैं फ्रॉक पहनकर बिल्कुल उनके पास खड़ी हूं काश यह पहले मिल जाता। फिर भी ये मेरे लिए खजाना है।' बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tondon) इन दिनों कोरोना के मरीजों तक ऑक्सिजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कई ऑक्सिजन के ट्रक मुंबई से दिल्ली भिजवाए हैं। रवीना की अगली फिल्म '' हैं जिसमें वह साउथ सुपरस्टार यश और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f9mPOp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment