पिछले साल 14 जून को बॉलिवुड ऐक्टर () अपने मुंबई के घर में मृत पाए गए थे। इस केस की जांच ड्रग्स के ऐंगल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () भी कर रहा है। की जांच और धर-पकड़ अभी भी चल ही रही है। शुक्रवार को एजेंसी ने गोवा से एक और ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है जिसका संबंध कथित तौर पर सुशांत सिंह केस से बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम हेमल शाह है। एसीबी के अधिकारियों ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच करते हुए हेमल शाह के ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद एजेंसी ने गोवा में जाल बिछाकर हेमल शाह को गिरफ्त में ले लिया है। आज ही हेमल शाह को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां एजेंसी उसकी रिमांड की मांग करेगी। बता दें कि इससे पहले सुशांत केस की जांच करते हुए एनसीबी ने बहुत लोगों से पूछताछ और गिरफ्तारियां की थीं। एनसीबी ने इस केस में अपनी पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है जिसमें और उनके भाई शौविक सहित 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अभी रिया और शौविक सहित ज्यादातर आरोपी जमानत पर छोड़ दिए गए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nXoaMo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment