Sunday, May 9, 2021

मां की 'छोटू' हैं कंगना रनौत, Mother's Day पर अनदेखी तस्‍वीर के साथ दिया स्‍ट्रॉन्‍ग मेसेज

() के मौके पर सभी लोग अपनी मां के सम्मान में सोशल मीडिया पर पोस्ट्स और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सिलेब्रिटीज भी अपनी तस्वीरें और मेसेज शेयर कर रहे हैं। ऐक्ट्रेस () ने भी अपनी मां की एक अनदेखी तस्वीर फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ कंगना ने एक मजबूत मेसेज भी शेयर किया है। मदर्स डे पर कंगना ने अपनी मां के जवानी के दिनों की एक खूबसूरत ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'प्रिय मां, जब मैंने घर छोड़ा था तो मुझे नहीं पता था कि दुनिया अचानक इतनी अंधेरी हो जाएगी। कभी-कभी घर पर कॉल करती थी तो पापा बहुत सारे सवाल पूछते थे, भाई-बहनों के अपने संदेह थे लेकिन जब भी आपसे बात हुई आप बेचैन गोकर केवल एक ही बात पूछती थीं- बेटा तूने क्या खाया? तेरे लिए खाना कौन बना रहा है? तुझे अपना खाना कहां से मिलता है? मां इन सब बातों से मेरे आंसू आ जाते थे। निराशा के दौर में मैंने हमेशा खुद को एक बात याद दिलाई, चाहे कुछ भी हो जाए, एक व्यक्ति है जो मुझे हमेशा प्यार करेगा और मेरी लड़ाई में और मुझे अपनी किस्मत बनाने में मजबूत बनाएगा, मां। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हैपी मदर्स डे। आपकी छोटू।' बता दें कि कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट कुछ दिनों पहले ही हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। कंगना ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की अगली फिल्म 'थलाइवी' रिलीज होगी जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना अपनी आने वाली फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में भी काम कर रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f3su8K
via IFTTT

No comments:

Post a Comment