Thursday, May 6, 2021

बिना मास्क पहने रक्तदान करने पर ट्रोल हुए सोनू निगम, लोग बोले- इन्हें मास्क डोनेट करो

बॉलिवुड के मशहूर सिंगर (Sonu Nigam) अपनी सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को तमाम मुद्दों पर जागरुक करते नजर आते हैं। हाल ही में सोनू निगम ने मुंबई में एक ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट () किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। हालांकि, सिंगर को लोगों ने मास्क न पहनने को लेकर जमकर ट्रोल () भी किया है। सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इस नेक काम पर लोगों ने उनकी तारीफ तो की लेकिन मास्क न पहनने पर खूब ट्रोल किया है। दरअसल, सोनू निगम ने रक्तदान करते समय अपना मास्क चेहरे से हटा दिया था। सोनू निगम ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत में ब्लड की बहुत बड़ी किल्लत होने वाली है इसलिए पहले ही सावधान हो जाएं और वैक्सीन लगवाने से पहले ब्लड डोनेट करें। जो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं वो भी वैक्सीन लगवाने से पहले रक्तदान करें। सोनू निगम ने एक दिन पहले एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना हो चुका है लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी को बताया नहीं था। सोनू निगम ने वैक्सीन लगवाने से पहले ब्लड डोनेट करने का फैसला लिया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3harIJB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment