Saturday, May 8, 2021

जब आनंद आहूजा ने किया प्रपोज तो सोनम कपूर के लिए था 'बुरा दिन', ये थी वजह

ऐक्‍ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) शनिवार यानी 8 मई को अपनी तीसरी वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। जुलाई 2020 से दोनों लंदन में हैं और क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं। तीसरी वेडिंग ऐनिवर्सरी के मौके पर हम आपको सोनम की प्रपोजल स्‍टोरी के बारे में बता रहे हैं। 2018 में एक टॉक शो में ऐक्‍ट्रेस ने बताया था कि आनंद ने ग्रैंड प्रपोजल की तैयारी की थी। उन्‍होंने घुटने के बल पर बैठकर सरप्राइज दिया मगर ऐक्‍ट्रेस का दिन अच्‍छा नहीं था। सोनम थीं बुरी तरह अपसेट सोनम के मुताबिक, उस दिन उन्‍हें बुरी तरह से पीएमएस हो रहा था। वह इसलिए भी अपसेट थीं क्‍योंकि उनका फेवरिट सनग्‍लास खो गया था। सोनम ने बताया कि आनंद ने उन्‍हें pilates class से पिक किया और वह बेहद नाराज थीं। सोनम ने तुरंत कह दिया 'हां' सोनम की मानें तो उनके लिए दिन नहीं अच्‍छा था और वह न्‍यूयॉर्क के लोगों की शिकायत कर रही थीं जब आनंद अपनी साइकल से उतरे, एक घुटने पर बैठे और उनसे पूछा कि क्‍या वह उनसे शादी करेंगी। इस पर सोनम ने तुरंत 'हां' कह दिया और वह भी घुटनों पर बैठ गईं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xYuSGc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment