() की दूसरी लहर से आम लोगों के अलावा सिलेब्रिटीज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई बॉलिवुड सिलेब्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब () के घर के सभी लोग और स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी पोस्ट में शिल्पा ने बताया, 'पिछले 10 दिन हमारे परिवार के लिए काफी कठिन रहे हैं। मेरे सास-ससुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद समीशा, विवान, मेरी मां और अब राज। ये सभी गाइडलाइंस के मुताबिक अपने-अपने कमरों में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह फॉलो कर रहे हैं। हमारे घर के 2 स्टाफ मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उनका मेडिकल फेसिलिटी में इलाज चल रहा है।' अपनी पोस्ट में शिल्पा ने बताया है कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। शिल्पा ने आगे लिखा, 'भगवान की कृपा से सभी लोग रिकवरी कर रहे हैं। मेरा टेस्ट निगेटिव आया है। नियमों के मुताबिक सभी सावधानियां बरती जा रही हैं और बीएमसी, अधिकारियों की मदद के लिए शुक्रगुजार हैं। आप सभी के प्यार और सहयोग का शुक्रिया और अपनी दुआओं में हमें याद रखें। चाहे आप कोविड पॉजिटिव हों या नहीं कृपया मास्क पहनें, सैनटाइज करते रहें और सुरक्षित रहें... अभी भी मेंटली पॉजिटिव बने रहें।' बता दें कि शिल्पा शेट्टी के परिवार से पहले इस साल आमिर खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, अर्जुन रामपाल, भूमि पेडनेकर, आशीष विद्यार्थी, आशुतोष राणा और उनका परिवार, सतीश कौशिक, मनोज बाजपेयी जैसे सैकड़ों कलाकार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले पिछले साल भी अमिताभ बच्चन और उनका परिवार, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसे कई सिलेब्रिटीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3vPC3Pm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment