भारत में () की दूसरी लहर ने तबाही जैसी मचा दी है। सरकार के साथ ही आम लोग और सिलेब्रिटीज भी एक-दूसरे की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलिवुड के कई सिलेब्स अपने-अपने तरीके से से जंग में अपनी मदद दे रहे हैं। अब सिलेब्रिटी कपल (Anushka Sharma) और (Virat Kohli) ने भी कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए एक नई पहल शुरू की है। अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी है। अनुष्का-विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा कि हमारा देश COVID-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हमारा हेल्थकेयर सिस्टम बहुत मुश्किलों का सामना कर रहा है। अपने लोगों को परेशानी में देख हमारा दिल टूट जाता है। इसलिए, मैंने और विराट ने एक किटो के साथ एक पहल शुरू की है ताकि कोरोना राहत के लिए फंड इकट्ठे किए जा सकें।' वीडियो में अनुष्का और विराट ने कहा कि भारत इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी देश की स्थिति देखकर दुख होता है लेकिन वे उन सभी लोगों के शुक्रगुजार हैं जो कोरोना पीड़ितों की मदद में दिन-रात लगे हुए हैं। इसके लिए अनुष्का और विराट ने केटो के साथ एक फंड रेजर शुरू किया है जिसके फंड्स कोरोना पीड़तों की मदद के लिए जाएंगे। अनुष्का और विराट ने लोगों से अपनी क्षमता के मुताबिक इसमें डोनेट करने की अपील की है। बता दें कि इससे पहले बॉलिवुड में सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, रितिक रोशन जैसे बहुत सारे सिलेब्रिटीज अपनी तरफ से अलग-अलग तरह से कोरोना वायरस से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3trw01M
via IFTTT
No comments:
Post a Comment