Sunday, May 9, 2021

हद से ज्यादा क्यूट हैं आराध्या की ये अनदेखी तस्वीरें, ऐश्वर्या ने मदर्स डे पर की हैं शेयर

अभिषेक बच्चन और () की बेटी () बचपन से ही किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं है। ऐश्वर्या बचपन से ही आराध्या का बहुत ख्याल रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी आराध्या की तस्वीरें छाई रहती हैं। अब ऐश्वर्या ने आराध्या की ऐसी ही अनदेखी पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने ये तस्वीरें () पर शेयर की हैं। ऐश्वर्या एक तस्वीर में आराध्या को गोदी में लिए दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरा प्यार... मेरी जिंदगी... हमेशा के लिए, असीमित और बिना किसी शर्त के।' इस तस्वीर के अलावा ऐश्वर्या ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पैरंट्स और आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या इससे पहले भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या की बहुत सारी तस्वीरें और क्यूट वीडियोज पोस्ट करती रही हैं। नीचे देखें, ऐश्वर्या की कुछ पोस्ट्स: वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या पिछली बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं। अब ऐश्वर्या अपनी अगली फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आएंगी जिसका डायरेक्शन मणिरत्नम कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3faJJ8d
via IFTTT

No comments:

Post a Comment