Saturday, May 1, 2021

ऋषि कपूर को उनकी तबीयत पर राकेश रोशन ने दी थी चेतावनी, मना करने पर भी चले गए दिल्ली

ऐक्टर () के निधन को पूरा एक साल का समय बीत चुका है। ऋषि कपूर के परिवार, नजदीकी दोस्त और फैन्स अभी भी काफी मिस करते हैं। ऐसे ही ऋषि के एक नजदीकी दोस्त () हैं। राकेश रोशन और ऋषि कपूर की दोस्ती 45 साल तक चली। ऋषि के निधन से राकेश रोशन भी काफी दुखी थे। अब राकेश रोशन ने बताया है कि उन्होंने ऋषि कपूर को उनके स्वास्थ्य के बारे में चेतावनी दी थी। राकेश ने बताई ऋषि कपूर के साथ आखिरी मुलाकात'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए राकेश रोशन ने बताया, 'मैं आखिरी बार 15 मार्च 2020 को डिनर पर चिंटू (ऋषि कपूर) और उनकी पत्नी नीतू से मिला था। मैंने उस दिन उन लोगों से लगभग 3 घंटे तक बातचीत की थी और एक-दूसरे की तबीयत का हाल जाना था।' राकेश रोशन ने बताया कि वह खुद भी जैसी बीमारी से जूझ कर निकले हैं। ऋषि कपूर ने उनसे पूछा था कि वह नई फिल्म शुरू क्यों नहीं कर रहे हैं? इसके जवाब में राकेश रोशन ने कहा कि वह पहले अपनी तबीयत पूरी तरह ठीक कर लेना चाहते हैं क्योंकि स्वास्थ्य सबसे पहले है, और यही सलाह उन्होंने ऋषि को भी दी थी। 'दिल्ली जाकर की थी गलती'राकेश रोशन का कहना है कि फरवरी 2020 में ऋषि कपूर का दिल्ली जाना उनके स्वास्थ्य खराब होने का कारण था। उन्होंने कहा, 'हम दोनों को ही अलग-अलग तरह का कैंसर था। मुझे पता था कि कैसे इन्फेक्शन हो जाता है। इसलिए जब चिंटू ने मुझे फरवरी 2020 में शादी में दिल्ली जाने की बात कही तो मैंने उनसे वहां जाने से मना किया था। मगर फिर भी वह गए और बीमार हो गए। जब चिंटू हॉस्पिटल में भर्ती थे तब मैं उनसे मिला और कहा कि उन्हें मेरी बात सुननी चाहिए थी और दिल्ली जाकर उन्होंने गलती की थी।' अपना पूरा ख्याल रख रहे हैं राकेश रोशनराकेश रोशन अब पूरी तरह से कैंसर मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह कोई चांस नहीं लेते हैं। बढ़िया खाते हैं, ठीक से सोते हैं और रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। राकेश रोशन ने बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी खुद की तबीयत ठीक नहीं थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RcFYqm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment