Tuesday, May 11, 2021

गीता बसरा का खुलासा- फिल्‍म के पोस्‍टर में मुझे देख दिल दे बैठे थे हरभजन सिंह

हरभजन सिंह () की पत्नी गीता बसरा () ने अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर बेहद ही दिलचस्प खुलासा किया है। गीता बसरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब मेरी फिल्म द ट्रेन का पोस्टर रिलीज हुआ। तभी हरभजन मुझे देख दिल दे बैठे थे। फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों से मेरे बारे में पूछताछ करने लगे थे। हालांकि मुझे हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) कौन है? इसके बारे में बिल्कुल पता नहीं था क्योंकि मैं क्रिकेट देखती ही नहीं थी। हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी 'बॉलीवुड बबल' से बात करते हुए गीता ने कहा, 'मेरी फिल्म के पोस्टर में ही देखकर हरभजन ने मुझे पसंद कर लिया। फिर मेरा गाना रिलीज हुई 'वो अजनबी'। इसके बाद हरभजन मेरे बारे में ही पूछताछ करने लगे कि कौन है ये लड़की। कहां की है। वहीं मुझे क्रिकेट देखने में कोई दिलचस्पी नहीं थी इसलिए मुझे हरभजन सिंह कौन है? क्या है? बिल्कुल भी पता नहीं था। ' गीता बसरा (Geeta Basra) ने साल 2006 में दिल दिया है से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म द ट्रेन का सुपरहिट गाना वोह अजनबी साल 2007 में रिलीज हुई थी। गीता बसरा की फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2016 में पंजाबी फिल्म में देखा गया था। हरभजन और गीता ने 29 अक्टूबर साल 2015 में जालंधर में शादी रचाई थी। फिलहाल उनकी एक बेटी का जिसका नाम हिनाया है और जल्द ही गीता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गीता ने दूसरी बार मां बनने की बात की। उन्होंने बताया कि दूसरी प्रेग्नेंसी मेरे लिए थोड़ा कठिन है और अलग भी है। इस दौरान कुछ चीजें हैं जो मैं बिल्कुल भी खा नहीं सकती। कुछ महीनों में चीजें थोड़ी बदल जाएगी। हिनाया बहुत खुश है और वह काफी एक्साइटेड है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3uBVkU6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment