Tuesday, May 11, 2021

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हुई थी 'दिल बेचारा' के क्लाइमैक्स सीन की डबिंग

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरा 1 साल होने वाला है। सुशांत के जाने के बाद भी उनके दोस्त और फैन्स उन्हें भूल नहीं पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी और इसे देखकर सभी लोग इमोशनल हो गए थे। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि इस फिल्म के सबसे इमोशनल क्लाइमैक्स सीन को सुशांत ने नहीं बल्कि किसी और ने अपनी आवाज में डब किया था।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को काफी पसंद किया गया था। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन सुशांत ने नहीं बल्कि उनकी आवाज में किसी और ने डब किया था।


सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हुई थी 'दिल बेचारा' के क्लाइमैक्स सीन की डबिंग

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरा 1 साल होने वाला है। सुशांत के जाने के बाद भी उनके दोस्त और फैन्स उन्हें भूल नहीं पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी और इसे देखकर सभी लोग इमोशनल हो गए थे। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि इस फिल्म के सबसे इमोशनल क्लाइमैक्स सीन को सुशांत ने नहीं बल्कि किसी और ने अपनी आवाज में डब किया था।



शायद लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाई थी डबिंग
शायद लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाई थी डबिंग

'दिल बेचारा' की शूटिंग तो काफी पहले ही पूरी हो गई थी मगर इसके आखिरी सीन की डबिंग बाकी थी। इसी बीच पिछले साल मार्च में लॉकडाउन हो गया था। इसलिए शायद सुशांत इस क्लाइमैक्स सीन की डबिंग कर ही नहीं पाए थे। बिना क्लाइमैक्स सीन की डबिंग के फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सकता था।



आरजे आदित्य ने दी अपनी आवाज
आरजे आदित्य ने दी अपनी आवाज

सुशांत की आवाज में डबिंग के लिए फिर उनके जैसी आवाज की खोज होने लगी। इसके लिए बहुत सारे लोगों के ऑडिशन लिए गए। फाइनली इसके लिए आरजे आदित्य चौधरी की आवाज को चुना गया। हालांकि आदित्य के लिए भी यह मौका मिलना इतना आसान नहीं था।



आरजे आदित्य ने बताया, कैसे मिला मौका
आरजे आदित्य ने बताया, कैसे मिला मौका

आदित्य ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुशांत के निधन के बाद बची हुई डबिंग के लिए वॉइस ओवर आर्टिस्ट की तलाश हो रही थी। तब मुकेश छाबड़ा के ऑफिस के एक व्यक्ति ने आदित्य से संपर्क किया। ऑडिशन के लिए वहां से फिल्म 'एमएस धोन: द अनटोल्ड स्टोरी' के एक सीन का वॉइस ओवर करने के लिए कहा गया। आदित्य ने बताया कि वह कई लोगों की आवाज निकाल लेते हैं। सुशांत के लिए उन्हें काफी प्रैक्टिस करनी पड़ी, मगर जब उन्होंने अपना ऑडिशन क्लिप भेजा तो मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से कॉल आ गई।



कैरक्टर के इमोशंस लाना बहुत कठिन था
कैरक्टर के इमोशंस लाना बहुत कठिन था

आरजे आदित्य ने बताया कि इस सीन के लिए केवल सुशांत की आवाज की नकल नहीं करनी थी बल्कि कैरेक्टर के सारे इमोशंस भी लाने थे। इसके लिए आरजे आदित्य ने 2 दिन एक्स्ट्रा तैयारी की थी। आरजे आदित्य ने अपनी ऑडिशन वाली क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3uG5bIC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment