Wednesday, May 12, 2021

करीना कपूर खान आखिर किसकी याद में नैशनल टीवी पर रो पड़ीं, पुराना वीडियो वायरल

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलिवुड की बोल्‍ड ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपने ही रूल्‍स को फॉलो करने के लिए जानी जाती हैं। उन्‍होंने साबित किया है कि अच्‍छी मां होने के लिए कोई फॉर्म्‍युला नहीं है। अपने पहले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के जन्‍म के 9 महीने के अंदर ही करीना ने फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू कर दी थी। जहां ऐक्‍ट्रेस की चॉइस पर लोगों की निगाहें रहती हैं, वहीं वह लगातार यह भी साबित करती हैं कि वह एक सुपरमॉम हैं। करीना अब दो बच्‍चों की मां हैं और वह अक्‍सर इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपनी लाइफ की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं। वह तब भी काफी चर्चा में थीं जब पहली प्रेग्‍नेंसी के दौरान उन्‍होंने रैंप वॉक किया था। दूसरी प्रेग्‍नेंसी में भी उन्‍होंने ट्राइमेस्‍टर तक काम किया था। इमोशन्‍स कंट्रोल नहीं कर पाईं करीना हाल ही में करीना का एक वीडियो सुर्खियों में आ गया जो कि 'डांस इंडिया डांस 7' का है। इसमें वह अपने इमोशन्‍स को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और नैशनल टेलिविजन पर रो देती हैं। वीडियो में करीना डांस ऐक्‍ट की तारीफ करती दिखती हैं और कहती हैं कि वह समझती हैं कि मां होना क्‍या होता है। करीना आगे रोते हुए कहती हैं कि वह अपने बेटे तैमूर को मिस कर रही हैं जो कि उस वक्‍त लंदन में था। मदर्स डे पर शेयर की थी तस्‍वीरबता दें, करीना अक्‍सर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर फोटोज, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मदर्स डे के मौके पर ऐक्‍ट्रेस ने एक तस्‍वीर शेयर की थी जिसमें तैमूर अपने छोटे भाई को गोद में लिए नजर आ रहा था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fekAcy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment