Tuesday, May 11, 2021

सनी लियोनी ने मांगी मदद, एक तस्‍वीर शेयर कर फैंस से कहा- इसे फैला दो और इन लोगों को ढूंढो

सनी लियोनी (Sunny Leone) उन ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने ट्विटर पर एक तस्‍वीर शेयर की और लोगों से भी इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर करने के लिए कहा। सनी ने पूछा कि तस्‍वीर में दिख रहे फैंस को पहचानें ताकि वह उनके लिए चिल्‍ला सकें। फोटो में सनी एक बोट पर नजर आ रही हैं जबकि उनके बगल में मौजूद एक नाव पर कुछ लड़के खड़े हैं और ऐक्‍ट्रेस के लिए चियर करते हुए उनकी तस्‍वीरें क्‍लिक कर रहे हैं। सनी के ट्वीट पर हुए काफी रीट्वीट सनी ने ट्वीट किया, 'इस पिक्‍चर को फैला दें और इन बेहतरीन फैंस को ढूंढने में मेरी मदद करें ताकि मैं उनके लिए चिल्‍ला सकूं।' देखते ही देखते इस ट्वीट को काफी रीट्वीट मिल गए। फैन ने खुद को पहचाना एक फैन ने तो फोटो में खुद को पहचान लिया। उसने लिखा, 'मैम एक तो मैं हूं, वो जो टकले के पीछे है ना, वो मैं ही हूं। प्‍लीज मैम शाउटआउट दे दो, मैं धरती पर आपका सबसे बड़ा फैन हूं।' एक दूसरे फैन ने लिखा, 'आपके फैंस आपको हमेशा प्‍यार करेंगे।' सनी ने सेलिब्रेट किया था मदर्स डे बता दें, बीते रविवार को सनी ने फैमिली के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट किया था और एक तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी। वह अपने पति डेनियल वेबर और तीन बच्‍चों- निशा, नोआ और अशर के साथ केरल में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3o5Wu7M
via IFTTT

No comments:

Post a Comment