देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) बहुत ही खतरनाक होता जा रहा है और लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बॉलिवुड इंडस्ट्री से भी एक के बाद एक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अब वेटरन ऐक्टर (Mohan Joshi) कोरोना पॉजिटिव () पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। बताते चलें मोहन जोशी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज ले चुके हैं। मोहन जोशी इस समय मराठी सीरियल 'Aggabai Sunbai' का हिस्सा हैं और कुछ दिनों पहले ही गोवा में शूटिंग कर रहे थे। एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म और टीवी की शूटिंग की परमिशन को कैंसिल कर दिया था। इसके बाद सीरियल की टीम मुंबई वापस आ गई थी। कोविड-19 का इलाज करवा रहे मोहन जोशी ने अपने फैंस से घर में सुरक्षित रहने और बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की है। पिछले साल सीरियल की ऐक्ट्रेस निवेदिता जोशी श्रॉफ को कोरोना हो गया था। हाल ही में अक्षय कुलकर्णी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण शो की शूटिंग के लिए बाकी सदस्यों के साथ गोवा नहीं जा सके थे। बॉलिवुड इंडस्ट्री में मोहन जोशी के अलावा कंगना रनौत, सोनू सूद, अक्षय कुमार, गोविंदा, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, विकी कौशल, आर माधवन, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक सहित तमाम सिलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xYg6iQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment