Sunday, May 9, 2021

संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्‍म में दिखेंगे शाहरुख खान? स्‍टोरी है लाजवाब

बॉलिवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आने वाले साल में इंट्रेस्टिंग फिल्‍मों में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उनका शेड्यूल काफी बिजी है। वह आखिरी बार 2018 में अनुष्‍का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ 'जीरो' में दिखे थे। लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख अब फिल्‍ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्‍म का हिस्‍सा हो सकते हैं। पिछले साल शाहरुख खान ने अपकमिंग फिल्‍म 'पठान' पर काम शुरू किया था। इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे जिस पर काम चल रहा है। इस बीच खबर है कि संजय लीला भंसाली की 'इजहार' (Izhaar) नाम की फिल्‍म में शाहरुख खान को लेकर बातचीत चल रही है। भारतीय आदमी और नॉर्वे की लड़की का प्‍यार मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भंसाली 4 साल पहले शाहरुख को लेकर 'इजहार' बनाना चाहते थे। फिल्‍म का प्‍लॉट एक भारतीय आदमी के इर्द-गिर्द है जो नॉर्वे की लड़की के प्‍यार की खातिर नॉर्वे तक का रास्‍ता तय करता है। यह रियल लाइफ स्‍टोरी पर बेस्‍ड है। शाहरुख खान देंगे हरी झंडी? रिपोर्ट में सूत्र ने बताया कि संजय लीला भंसाली उस कहानी को स्‍क्रीनप्‍ले में अडैप्‍ट करना चाहते थे और अब वह फिर से शाहरुख के लिए स्‍क्रिप्‍ट पर काम कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि क्‍या शाहरुख इस पर हरी झंडी देते हैं। इन प्रॉजेक्‍ट्स में दिखेंगे शाहरुख प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो शाहरुख अब डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' के अलावा साउथ के फिल्‍ममेकर ऐटली की एक फिल्‍म में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की सोशल कॉमिडी में दिखेंगे। यही नहीं, वह अयान मुखर्जी की मच अवेटेड फिल्‍म 'ब्रहास्‍त्र' में कैमियो में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tAoO3g
via IFTTT

No comments:

Post a Comment