Wednesday, May 12, 2021

दिशा पाटनी को डांस सिखाती थीं नोरा फतेही, बोलीं- तुम्हारी डांस टीचर बनकर खुश हूं

दिशा पाटनी (Disha Patani) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) की एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक है। दिशा और नोरा की यह फोटो उन शुरुआती दिनों की जब दोनों अपनी किस्मत आजमाने के लिए बॉलिवुड में एंट्री की थी। दिशा ने नोरा को दिया शा ये खास गिफ्ट 'बागी 2' ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी, नोरा से डांस सिखती थी। नोरा शुरू से ही अपनी अलग तरह की डांस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इस तस्वीर में दिशा और नोरा साथ में कैमरा की तरफ देखकर स्माइल कर रही हैं। 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' की ऐक्ट्रेस नोरा के हाथ में एक टेडी बियर, हाथ से बना हुआ कार्ड और कॉफी मग पकड़ी नजर आ रही हैं वहीं दिशा उन्हें यह सब गिफ्ट दे रही हैं। नोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, प्यारी सी बेस्ट टीचर गिफ्ट के लिए थैंक्यू बेबी @Dishapatani… ग्लैड टू योर डांस टीचर !! वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म में दिखाई देंगी। जबकि दिशा सलमान खान के साथ प्रभुदेवा की डॉयरेक्शन में बनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज पूरी तरह से तैयार है। कुछ दिन पहले दिशा ने जॉन अब्राहम के साथ 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग शुरू की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33BlVVv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment