सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की शादी को 8 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। हालांकि शादी से पहले करीना कपूर और सैफ 5 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब सैफ ने उनकी मां बबीता (Babita) से लिव-इन में रहने के लिए पूछा था तो उनका कैसा रिऐक्शन था।शादी से पहले करीना कपूर और सैफ अली खान लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। एक पुराने इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि जब सैफ ने उनकी मां बबीता से लिव-इन में रहने के लिए पूछा था तो उनका रिऐक्शन कैसा था।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की शादी को 8 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। हालांकि शादी से पहले करीना कपूर और सैफ 5 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब सैफ ने उनकी मां बबीता (Babita) से लिव-इन में रहने के लिए पूछा था तो उनका कैसा रिऐक्शन था।
'टशन' के समय नजदीक आए थे सैफ-करीना

यूं तो सैफ-करीना ने एलओसी कारगिल, ओमकारा और टशन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। मगर इन दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान ही बढ़ी थीं। तब करीना का शाहिद कपूर से ब्रेकअप हो चुका था और धीरे-धीरे वह सैफ अली खान के नजदीक आ गईं।
सैफ ने करीना को 2 बार किया था प्रपोज

सैफ अली खान ने करीना कपूर को पैरिस की एक ट्रिप के दौरान प्रपोज किया था। सैफ ने पैरिस में करीना को 2 बार प्रपोज किया था। पहली बार सैफ ने करीना को एक बार में प्रपोज किया था। इसके बाद उन्होंने करीना को नॉर्टे डैम चर्च में प्रपोज किया था। यह वही जगह थी जहां सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी ने शर्मिला टैगोर को प्रपोज किया था।
सैफ बोले- मैं 25 का नहीं हूं जो रोजाना ड्रॉप करने आऊं

करीना ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब सैफ अपना प्रपोजल लेकर बबीता से मिलने गए तो उन्होंने कहा वह अब 25 साल की उम्र के नहीं हैं और वह रोजाना करीना को घर ड्रॉप करने नहीं आ सकते हैं।
सैफ ने बबीता से कही थी लिव-इन में रहने की बात

करीना ने बताया कि वह सैफ के साथ कुछ समय से डेटिंग कर रही थीं। सैफ ने बबीता के पास जाकर कहा, 'मैं अपनी बाकी की जिंदगी करीना के साथ बिताना चाहता हूं। हम साथ रहना चाहते हैं।' हालांकि इस पर बबीता ने कोई भी निगेटिव रिऐक्शन नहीं दिया था बल्कि वह आसानी से इसके लिए तैयार हो गई थीं।
अक्टूबर 2012 में कर ली शादी

लगभग 5 साल लिव-इन में रहने के बाद सैफ और करीना ने अक्टूबर 2012 में शादी कर ली। इनकी शादी के लिए भी दोनों परिवार आराम से तैयार हो गए थे। साल 2016 में सैफ-करीना के पहले बेटे तैमूर का और इसी साल फरवरी में उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2R6ePWf
via IFTTT
No comments:
Post a Comment