Monday, May 10, 2021

निक जोनस के फोन में है एक 'सेक्‍स प्‍लेलिस्‍ट', प्‍यार के 'उन खास पलों' में नहीं सुनते अपने गाने

अमेरिकन सिंगर () पूरी दुनिया में मशहूर हैं। पिछले कुछ सालों में निक जोनस ने कुछ इंटिमेट सॉन्ग रिलीज किए हैं। निक का मानना है कि हर किसी के पास अपनी होनी चाहिए। कम ही लोगों को पता है कि निक जोनस की अपनी सेक्स प्लेलिस्ट है। हालांकि इस लिस्ट में उनका अपना एक भी इंटिमेट सॉन्ग शामिल नहीं है। अपनी प्लेलिस्ट में खुद के गाने नहीं रखते निकजीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में निक जोनस से उनके गानों के इस्तेमाल को 'लवमेकिंग' के दौरान इस्तेमाल किए जाने पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह ज्यादा तारीफ हो गई। अच्छी प्लेलिस्ट होना जरूरी है और मेरे पास भी मेरी अपनी है। हालांकि मैं अपनी प्लेलिस्ट में अपने गाने शामिल नहीं करता हूं। यह काफी हटकर है मगर मैं चाहूंगा कि कोई और अपने अनुभव के लिए मेरे म्यूजिक का इस्तेमाल करे।' खुद को सेक्स सिंबल कहे जाने पर बोले निकवैसे निक जोनस के फैन्स बड़ी संख्या में उन्हें सेक्स सिंबल भी बुलाते हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह भी जरूरत से ज्यादा तारीफ है लेकिन आकर्षण एक बहुत छोटी चीज है जिसे मैं बहुत सीरियसली नहीं लेता हूं। मैं केवल इस पर मजे ले सकता हूं हो सोचता हूं कि मेरे पैरंट्स भी इन कॉमेंट्स को पढ़ रहे होंगे। यह कोई मेरे लिए बहुत सम्मान की बात नहीं है। मैं इस बारे में नहीं सोचने की कोशिश करता हूं क्योंकि यह मुझे कहीं न कहीं थोड़ा-बहुत शर्मिंदा करता है।' इस प्रियंका के साथ लंदन में हैं निकवैसे बता दें कि निक और उनकी पत्नी पिछले काफी समय से लंदन में हैं। प्रियंका वहां अपनी आने वाली सीरीज की शूटिंग कर रही हैं जबकि निक जोनस अपना नया म्यूजिक तैयार करने में बिजी हैं। पिछली बार दोनों को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 के नॉमिनेशंस अनाउंसमेंट के समय साथ देखा गया था। निक जल्द ही बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 को होस्ट करते भी नजर आएंगे जो 23 मई को आयोजित होने वाले हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3w2MO0V
via IFTTT

No comments:

Post a Comment