ऐक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हों लेकिन अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स के जरिए फैंस को अपडेट करना और एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में उन्होंने फॉलोअर्स को बॉयफ्रेंड जस्टिन सैंटोस (Justin Santos) के साथ अपनी डिनर नाइट की झलक दिखाई। नरगिस ने शेफ जस्टिन का वीडियो शेयर किया जिसमें वह ऐक्ट्रेस के लिए प्यार से खास डिनर तैयार करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह किचन में स्वादिष्ट भोजन की तैयारी में मशगूल दिख रहे हैं जबकि नरगिस यह सब देखकर खुश नजर आ रही हैं और वीडियो शूट कर रही हैं। कपल ने साथ में देखी Mystic River नरगिस ने उस फिल्म की भी झलक दिखाई जो कि वे साथ में देख रहे थे। दोनों एकसाथ फिल्म Mystic River देख रहे थे। वीडियो के साथ ऐक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'जब उसे पकाना पसंद हो और आपको खाना।' इसके साथ उन्होंने #cookforme #food #cooking #chef #justinthekitchen #yummy #imhungry #feedme #couplegoals #mymancooks #goodfood जैसे हैशटैग्स दिए। इन फिल्मों में दिख चुकी हैं नरगिसवर्क फ्रंट की बात करें तो नरगिस फाखरी ने फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो' और 'अजहर' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं। वह आखिरी बार 'तोरबाज' में दिखी थीं जो कि ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2R3eELE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment