Saturday, May 8, 2021

रवीना टंडन ने दिल्ली भेजे ऑक्सीजन सिलेंडर, बोलीं- सागर में बूंद मगर किसी को मदद मिलेगी

पूरे देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। देश की राजधानी दिल्ली (Corona Crises in Delhi) में हर दिन कोरोना संक्रमित के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी अपने तरफ से लोगों की मदद के लिए हर तरह का प्रयास करने पर लगे हुए हैं। वहीं (Raveena Tondon) अपनी टीम के साथ दिल्ली के लोगों के लिए ऑक्सिजन सिलेंडर का इंतजाम करके वहां के लोगों के लिए भेजने का काम कर रही है। रवीना टंडन ने शेयर किया पोस्ट रवीना (Raveena Tondon) ने ऑक्सिजन सिलेंडर की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरी टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। भले ही यह सागर में एक बूंद की तरह है लेकिन हमें उम्मीद है कि हम इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करेंगे। रवीना टंडन के अलावा बॉलिवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं जो लोगों की मदद करने के लिए सामने आए है। जैसे ऐक्टर सोनू सूद, अनुष्का शर्मा- विराट कोहली भी एक फंडरेजर शुरू किया है जिसके जरिए लोगों की मदद की जाएगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा और ट्विंकल खन्ना भी लोगों की मदद कर रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f67AFL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment