Sunday, May 2, 2021

मास्क न पहनने पर होगा ऐसा हाल, कार्तिक आर्यन ने अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को चेताया

बॉलिवुड ऐक्टर (Kartik Aaryan) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अक्सर दिलचस्प कैप्शन के साथ अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब कार्तिक आर्यन ने अपनी एक तस्वीर () शेयर करके उन फैंस को चेतावनी दी है, जो कोरोना (Coronavirus) के इस कठिन समय में मास्क नहीं पहन रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने मास्क नहीं पहना है और अपने सिर को डायनासोर के मुंह में रख रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन बता रहे हैं अगर आप मास्क नहीं पहनेंगे तो इस तरह से आपको खतरा रहेगा। हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म 'दोस्ताना 2' को लेकर काफी चर्चा में रहे। दरअसल, करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस की इस फिल्म से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन की जगह विकी कौशल या राजकुमार राव को लिया जा सकता है। कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हॉरर कॉमिडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगे। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी और तबू भी काम करती दिखाई देंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eaMIht
via IFTTT

No comments:

Post a Comment