Tuesday, May 4, 2021

नागा चैतन्य करने जा रहे हैं बॉलिवुड डेब्यू, आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में आएंगे नजर

तेलुगू सुपरस्टार () ने साउथ की इंडस्ट्री में खूब नाम कमा लिया है। अब नागा बॉलिवुड में सुपरस्टार () के साथ '' () से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नागा जल्द ही आमिर के साथ इसकी शूटिंग लद्दाख और करगिल में शुरू कर देगी। यह शूटिंग लगभग 45 दिनों तक चलेगी और आमिर टीम के साथ वहां पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए चैतन्य से पहले विजय सेतुपति को कास्ट किया गया था। हालांकि किन्हीं कारणों से वह इस रोल को नहीं निभा सके। एक सूत्र ने बताया है कि नागा और आमिर फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण ऐक्शन और वॉर सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलिवुड की यादगार फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है। आमिर इसमें फॉरेस्ट गम्प वाली जबकि नागा चैतन्य, बेंजामिल ब्यूफोर्ड ब्लू उर्फ बब्बा वाली भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रॉबिन राइट वाली भूमिका में नजर आएंगी जो अपने किरदार की शूटिंग पहले ही दिसंबर में पूरी कर चुकी हैं। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ugnDr0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment