Sunday, May 2, 2021

बंगाल चुनाव के नतीजों पर झल्लाईं कंगना रनौत, बोलीं- बांग्लादेशियों ने ममता को जिताया

रविवार 2 मई को बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों () की को घोषणा हो रही है। रुझानों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बार फिर पश्चिम बंगाल में () की पार्टी (TMC) बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बंगाल विधानसभा चुनाव में () की हार पर () झल्ला गई हैं और उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के कारण ममता बनर्जी को जीत मिली है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बांग्लादेशी और रोहिंग्या ममता की सबसे बड़ी ताकत हैं... जैसे ट्रेंड नजर आ रहे हैं उससे लगता है कि अब वहां हिंदू बहुमत में नहीं बचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक बंगाली मुस्लिम भारत में सबसे ज्यादा गरीब और वंचित हैं, अच्छी बात है एक और कश्मीर बन रहा है...।' हालांकि कंगना के इस झुंझलाहट भरे ट्वीट पर लोग सोशल मीडिया पर उनसे खूब मजे ले रहे हैं। कंगना के ट्वीट पर लोग उनका काफी मजाक उड़ा रहे हैं। नीचे देखें, कुछ यूजर्स के कंगना को जवाब: वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना अभी अपनी फिल्मों 'धाकड़' और 'तेजस' में भी काम कर रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PH4PCl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment