Saturday, May 8, 2021

सलमान खान ने सेंसर से पास होने के बाद भी 'राधे' में लगाए 21 कट्स, जानें क्या-क्या हटाया

पिछले एक साल से () की आने वाली फिल्म '' () के रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। अब फाइनली यह फिल्म 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को पिछले महीने ही सेंसर बोर्ड (CBFC) से बिना कट के यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर से बिना कट के पास होने के बाद भी सलमान खान ने खुद अपनी तरफ से फिल्म के सीन्स और डायलॉग्स में कुल 21 कट्स लगाए हैं। ड्रग्स लेने वाले 6 सीन हटाए गए दरअसल फिल्म में कुछ सीन्स ऐसे थे जहां एक लड़का ड्रग्स लेता दिखाया जा रहा है। फिल्म से ऐसे लगभग 6 सीन हटा दिए गए हैं क्योंकि सेंसर बोर्ड ड्रग्स लेने वाले सीन्स को यू/ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म में दिखाए जाने की इजाजत नहीं देता है। अब अगर 12 साल से छोटी उम्र का कोई बच्चा इस फिल्म को देखता है तो यह उनके पैरंट्स और गार्जियन की इच्छा पर ही निर्भर होगा। पुलिस थाने के बाहर अजान का सीन हटायाफिल्म के मेकर्स ने राधे के पुलिस स्टेशन के बाहर अजान होने के सीन को भी डिलीट कर दिया है। सलमान खान स्वच्छ भारत अभियान के समर्थक हैं, ऐसे में फिल्म में एक डायलॉग में स्वच्छ मुंबई बोला गया है और उसे बदलकर स्वच्छ भारत कर दिया गया है। इस तरह फिल्म में सलमान खान ने अपनी इच्छा से कुल 21 कट्स लगाए हैं। OTT पर रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्मबता दें कि कोरोना वायरस के चलते यह फिल्म देश के अलग-अलग हिस्सों में सीमित रूप से ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। सिनेमाघरों के अलावा यह फिल्म ऑनलाइन भी रिलीज होगी। यह सलमान खान की पहली फिल्म होगी जिसकी डिजिटल रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ , रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3o4XHMH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment