बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और एक्ट्रेस () की जोड़ी ने साथ में कई सारे हिट फिल्में दी है। जिनमें से एक है बाज़ीगर। बाजीगर साल 1993 की हिट फिल्मों से एक थी। इसके सभी गाने हिट हुए थे खासकर फिल्म का गाना 'ये काली - काली आंखे' (yeh kaali kaali aankhen) तो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। अब इस फिल्म का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर फैन्स खूब रिएक्श दे रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख और काजोल ने गाने की कुछ खास पलों को फैन्स का साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि इस गाने को बॉलीवुड की जानी- मानी कॉरिग्राफर सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया गया था। वीडियो में सरोज, शाहरुख और काजोल को गाने की बीट पर एक्सप्रेशन के साथ डांस स्टेप्स सिखाती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे बीटीएस वीडियो में काजोल बेहद फनी अंदाज में कहती है कि गाने के हिसाब से मेरी आंखे काली नहीं है। वहीं सरोज खान की तारीफ करते हुए कहती हैं, उन्होंने जिस शानदार तरीके से इस गाने पर स्टेप्स डाला है। सबका मूड बना दिया है। वह अपने डांस से किसी का भी मूड बना सकती है और खासकर उन्होंने मेरे ऊपर काफी मेहनत की है। गौरतलब है, शाहरुख खान () और काजोल (Kajol) की फिल्म 'बाजीगर ()' 12 नवंबर, 1993 को रिलीज हुई थी. इस थ्रिलर फिल्म को अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की पूरी कहानी दो बहनें और एक लड़के के इर्द- गिर्द घूमती है। शाहरुख खान और काजोल के साथ फिल्म में शिल्पा शेट्टी अहम किरदार में नजर आई थीं. फिल्म में शिल्पा का रोल काफी छोटा था लेकिन लोगों ने इस किरदार को काफी पसंद किया था। फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था, और यह काफी पॉपुलर भी हुआ था. फिल्म में शाहरुख खान अलग ही अंदाज में नजर आए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3t1XT0Y
via IFTTT
No comments:
Post a Comment