Tuesday, April 6, 2021

Jeetendra Birthday: जितेंद्र करना चाहते थे हेमा मालिनी से शादी, कजन ने लगाया था यौन हमले का आरोप

बॉलिवुड ऐक्टर जितेंद्र (Jeetendra) 7 अप्रैल 2021 को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। जितेंद्र को कभी बॉलिवुड का बहुत बड़ा स्टार तो नहीं माना गया मगर उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह जरूर बनाई थी। 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। उन्होंने बॉलिवुड में अपना मुकाम बनाने के लिए बहुत स्ट्रगल किया था। आइए, जानते हैं जितेंद्र की जिंदगी की कुछ अनसुनी बातें।

बॉलिवुड ऐक्टर जितेंद्र का बर्थडे 7 अप्रैल को पड़ता है। जितेंद्र ने बॉलिवुड की सैकड़ों फिल्मों में काम किया है। आइए, उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो कम लोग ही जानते हैं।

Jeetendra Birthday: जितेंद्र करना चाहते थे हेमा मालिनी से शादी, कजन ने लगाया था यौन हमले का आरोप

बॉलिवुड ऐक्टर जितेंद्र (Jeetendra) 7 अप्रैल 2021 को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। जितेंद्र को कभी बॉलिवुड का बहुत बड़ा स्टार तो नहीं माना गया मगर उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह जरूर बनाई थी। 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। उन्होंने बॉलिवुड में अपना मुकाम बनाने के लिए बहुत स्ट्रगल किया था। आइए, जानते हैं जितेंद्र की जिंदगी की कुछ अनसुनी बातें।

बिजनसमैन फैमिली के थे जितेंद्र मगर फिल्मों में लगा मन
बिजनसमैन फैमिली के थे जितेंद्र मगर फिल्मों में लगा मन

जितेंद्र की फैमिली जूलरी का बिजनस करती थी। उस समय पर जितेंद्र की फैमिली बॉलिवुड फिल्मों में जूलरी की सप्लाई भी करती थी। इसी बीच जितेंद्र का मन भी जूलरी के बिजनस से फिल्मों की तरफ चला गया और वक्त के साथ उन्होंने ठान लिया कि वह ऐक्टर ही बनेंगे।

राजेश खन्ना के बचपन के दोस्त थे जितेंद्र
राजेश खन्ना के बचपन के दोस्त थे जितेंद्र

कम ही लोगों को पता है कि जितेंद्र और राजेश खन्ना स्कूल में क्लासमेट हुआ करते थे। दोनों ने मुंबई के सेंट सबैस्टियन गोअन हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद जितेंद्र ने मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज में पढ़ाई की। राजेश खन्ना तो बहुत जल्द ही रातोंरात स्टार बन गए थे मगर जितेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया था।

पहली फिल्म में हिरोइन के बॉडी डबल बने थे जितेंद्र
पहली फिल्म में हिरोइन के बॉडी डबल बने थे जितेंद्र

कम ही लोगों को पता है कि जितेंद्र को पहला रोल एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर मिला था। तब डायरेक्टर वी शांताराम ने अपनी फिल्म 'नवरंग' में ऐक्ट्रेस संध्या के बॉडी डबल के तौर काम दिया था।

वी शांताराम ने दिया नाम, केवल 100 रुपये मिलती थी तनख्वाह
वी शांताराम ने दिया नाम, केवल 100 रुपये मिलती थी तनख्वाह

डायरेक्टर वी शांताराम ने ही जिंतेद्र का नाम रवि कपूर से बदल दिया था। उनकी मेहनत से इंप्रेस होकर वी शांताराम ने अपने यहां जितेंद्र को नौकरी पर रख लिया। तब जितेंद्र को केवल 100 रुपये तनख्वाह में मिलते थे।

हेमा मालिनी से करना चाहते थे शादी मगर नहीं बनी बात
हेमा मालिनी से करना चाहते थे शादी मगर नहीं बनी बात

एक समय था जब जितेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया था। इसके बाद जितेंद्र हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे। जितेंद्र ने हेमा के लिए अपना रिश्ता भी भिजवाया था जिसके बाद इस शादी को तुड़वाने के लिए जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा और धर्मेंद्र हेमा के घर पहुंच गए थे। हेमा मालिनी के मुताबिक अंतिम समय पर उन्होंने ही जितेंद्र से शादी से इनकार कर दिया था।

14 साल की उम्र जितेंद्र की गर्लफ्रेंड थीं शोभा
14 साल की उम्र जितेंद्र की गर्लफ्रेंड थीं शोभा

कम ही लोगों को पता है कि जितेंद्र अपनी पत्नी शोभा कपूर को तब से डेट कर रहे हैं जब वह केवल 14 साल की थीं। इनका रिलेशनशिप काफी लंबा रहा है। शोभा कपूर शादी से पहले ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस का काम भी कर चुकी हैं। जितेंद्र और शोभा की शादी 1974 में हुई थी।

कजन ने लगाया था जितेंद्र पर यौन शोषण का आरोप
कजन ने लगाया था जितेंद्र पर यौन शोषण का आरोप

साल 2018 में जितेंद्र पर उनकी एक कजन ने ही चौंकाने वाला आरोप लगाया था। उनकी शिमला में रहने वाली एक कजन ने आरोप लगाया था कि 1971 में जितेंद्र ने उनका यौन शोषण किया था। उनका आरोप था कि जब वह केवल 18 साल की थीं तब जितेंद्र ने नशे की हालत में उन पर यौन हमला किया था। हालांकि जितेंद्र ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3sYyvJB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment