हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्याहारों में से एक 'राम नवमी' () आज है। चैत्र नवरात्रि त्योहार के नौवें दिन राम नवमी के रुप में मनाया जाता है। राम नवमी का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार ( kangana ranaut bollywood celebs heartfelt wishes on ram navami), कंगना रनौत, अनुपम खेर, निमरत कौर, महेश बाबू जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने फैन्स को राम नवमी की शुभकामनाएं दी है। राम नवमी पर अक्षय कुमार का ट्वीट अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए फैन्स को खास अंदाज में राम नवमी की शुभकामनाएं दी है। ऐक्टर ने लिखा- 'टीम रामसेतु की तरफ से आप सब को भगवान श्री राम के जयंतमोत्स की हार्दिक शुभकामनाएं। जय सिया राम।' इस शुभ दिन पर टीम रामसेतु के तरफ आप सभी को राम नवमी की शुभकामनाएं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अक्षय कुमार कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर पर आराम कर रहे हैं। कंगना रनौत का ट्वीट कंगना रनौत ने सदगुरु के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखती हैं, 'आज राम लल्ला की जयंती है, एक ऐसा व्यक्ति जो हर भारतीय के दिल में बसता है, तपस्वी राजा जो अपने कर्म के कारण इस दुनिया पर हमेशा राज किये। राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं राम नवमी '। अनुपम खेर का ट्वीट बॉलीवुड के जाने माने ऐक्टर अनुपम खेर ने भी राम नवमी पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम' ऐक्ट्रेस निम्रत कौर ट्वीट कर लिखती हैं, 'भगवान राम की परोपकारिता हमें अंधेरे से दूर और खुद के सर्वश्रेष्ठ संस्करण होने की ओर ले जाती है। हैप्पी रामनवमी '
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3n5S0xC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment