साउथ की इंडस्ट्री में कुछ ही दिनों में तहलका मचा देने वाली और 'नैशनल क्रश' कही जाने वाली ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने सोमवार 5 अप्रैल को अपना 25वां जन्मदिन (Rashmika Mandanna Birthday) सेलिब्रेट किया। रश्मिका का इस साल का यह बर्थडे बेहद खास था क्योंकि यह उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) के साथ मनाया। रश्मिका ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।एक दिन पहले यानी 5 अप्रैल 2021 को ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस साल उनका बर्थडे इसलिए भी खास था क्योंकि उनके सेलिब्रेशन में खुद मेगास्टार अमिताभ बच्चन मौजूद थे। रश्मिका ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

साउथ की इंडस्ट्री में कुछ ही दिनों में तहलका मचा देने वाली और 'नैशनल क्रश' कही जाने वाली ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने सोमवार 5 अप्रैल को अपना 25वां जन्मदिन (Rashmika Mandanna Birthday) सेलिब्रेट किया। रश्मिका का इस साल का यह बर्थडे बेहद खास था क्योंकि यह उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) के साथ मनाया। रश्मिका ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
मास्क लगाए साथ में दिखे बिग बी

रश्मिका ने अपनी आने वाली फिल्म 'गुडबाय' के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं। 'गुडबाय' में वह पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रही हैं। रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कितना संतुष्ट करने वाला दिन था...ध्यान रखें, मास्क केवल कुछ तस्वीरों के लिए उतारा गया था। हमेशा मास्क पहनिए।'
साथ में थे डायरेक्टर विकास बहल

बॉलिवुड में 'चिल्लर पार्टी', 'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके विकास बहल 'गुड न्यूज' का डायरेक्शन करने जा रहे हैं। सेट्स पर रश्मिका मंदाना के बर्थडे सेलिब्रेशन में विकास बहल भी शामिल हुए।
रश्मिका ने बॉलिवुड में साइन की हैं 2 फिल्में

बॉलिवुड में 'गुडबाय' रश्मिका की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के ऑपोजिट 'मिशन मजनू' साइन कर चुकी हैं। इस फिल्म की भी अभी शूटिंग चल रही है। यह फिल्म खुफिया एजेंसी रॉ के एक मिशन की सच्ची कहानी पर आधारित होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31M3kVM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment