Monday, April 5, 2021

अर्जुन ने पूछा- मेरी दोनों तस्वीरों में क्या फर्क, जान्हवी ने बता दी डाइनिंग टेबल के पास कथक वाली बात

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी दो लेटेस्ट तस्वीरें एकसाथ शेयर कर फैन्स से उनमें फर्क बताने को कहा है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की इन दोनों तस्वीरों में सबसे मजेदार फर्क उनकी बहन जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बताया है। हालांकि जान्हवी के इस जवाब पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने वापस कॉमेंट भी किया है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दोनों तस्वीरें में एक ही पोज़ में और एक ही झूले पर बैठे दिख रहे हैं। उनके कपड़े, घड़ी, उनके बैठने का स्टाइल, गद्दा सब एक जैसा ही है। फर्क बस उनके चेहरे पर नजर आ रहा है। जहां फैन्स ने उनकी स्माइल को सबसे बड़ा फर्क बताया है, वहीं जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अंदर की बात बताई है। जान्हवी कपूर ने अर्जुन कपूर के इन तस्वीरों में सबसे मजेदार फर्क शेयर किया है। जान्हवी ने लिखा है, 'पहली फोटो वह है जिसमें आप सोच रहे हैं कि डाइनिंग टेबल के पास आपका कथक खत्म हो गया और दूसरी फोटो वह है जिसमें आप सोच रहे हैं कि मैं अब फिर कब शुरू करूंगा।' इसके बाद अर्जुन कपूर जान्हवी के इस कॉमेंट का जवाब देते हुए हंस पड़े और लिखा है- वाह। बता दें कि जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को लेकर अर्जुन काफी केयरिंग हैं। अर्जुन कपूर काफी छोटे थे जब अपने माता-पिता को अलग होते देखा था और इस वजह से वह काफी डिप्रेशन में भी रहे। पापा बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी रचा ली थी। हालांकि, जब श्रीदेवी का निधन हुआ तो सारे शिकवे शिकायत को भुलाकर अर्जुन ने अपनी दोनों बहनों और पिता को संभाला और उनके लिए पिलर की तरह खड़े रहे। कई मौकों पर अर्जुन जान्हवी के लिए सोशल मीडिया पर भी प्रोटेक्टिव होते दिखे। पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन ईस्टर पर उनकी मां के घर लंच पर पहुंचे थे। इस दौरान वहां मलाइका का बेटा अरहान भी मौजूद था। मलाइका और अर्जुन अक्सर पार्टियों और आउटिंग पर साथ नजर आया करते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया करते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Q3iByL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment