Monday, April 19, 2021

वाजिद खान ने बनवाई थी वसीयत? प्रॉपर्टी की डीटेल जानना चाहती हैं कमालरुख

बॉलिवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर का पिछले साल निधन हो गया था। वाजिद के निधन के बाद उनकी पत्नी सामने आई थीं और उन्होंने अपने पति की संपत्ति की मांग करते हुए अपने ससुराल पक्ष पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। इसके बाद कोर्ट ने वाजिद के भाई साजिद और उनकी मां को वाजिद के इन्वेस्टमेंट और संपत्ति की पूरी डीटेल्स के साथ पेश होने को कहा है। कमालरुख ने कोर्ट में दावा किया है कि उनके पति वाजिद ने साल 2012 में एक वसीयत बनाई थी। उन्होंने कहा है कि इस वसीयत में वाजिद ने अपनी संपत्ति को अपनी पत्नी, बच्चों और मां के बीच बांट दिया था। कमालरुख का आरोप है कि पिछले साल जून में वाजिद की मौत होने के बाद उनके भाई साजिद सारी संपत्ति अपने और अपनी मां के नाम ट्रांसफर करने की कोशिश कर रहे हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट में जस्टिस गौतम एस पटेल ने कमालरुख की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा है कि जब तक वाजिद की वसीयत सामने नहीं आती है तब तक साजिद और उनकी मां वाजिद की संपत्ति को न तो ट्रांसफर कर सकते हैं और न बेच सकते हैं। कमालरुख ने यह भी कहा है कि ने साथ में जो भी काम किया था उसमें भी वाजिद का आधा हिस्सा था। बता दें कि वाजिद ने साल 2003 में काफी समय तक डेट करने के बाद कमालरुख से शादी की थी। कमालरुख शादी से पहले पारसी परिवार में पैदा हुई थीं और वाजिद के साथ उन्होंने दोनों परिवारों के खिलाफ जाकर शादी की थी। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि वाजिद के परिवार ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया था क्योंकि वह जन्म से मुस्लिम नहीं थीं। कमालरुख अपने पति वाजिद से अलग रह रही थीं। उनका तलाक अभी तक नहीं हो पाया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gp4q2s
via IFTTT

No comments:

Post a Comment