इंटरनैशनल स्टार ( ) पिछली बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म का डायरेक्शन ईरानी मूल के अमेरिकन डायरेक्टर रमिन बहरानी () ने किया था। हाल में बहरानी को अमेरिका में रंगभेद () का सामना करना पड़ा। दरअसल वह एक जगह इंटरव्यू दे रहे थे और तभी पास खड़े व्यक्ति ने उन पर रेशियल कॉमेंट कर दिया। इसके बाद अब प्रियंका खुलकर बहरानी के सपोर्ट में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि जब बहरानी इंटरव्यू दे रहे थे तो एक आदमी ने आकर कहा, 'तुम सबको लगता है कि तुम दुनिया चला रहे हो? तुम चला नहीं रहे बल्कि बिगाड़ रहे हो।' बताते हैं कि उस आदमी ने इसके बाद बहरानी पर चिल्लाना शुरू कर दिया कि वह अमेरिका छोड़कर चले जाएं। इसके बाद बहरानी अपनी कार लेकर वहां से निकल गए। इस घटना के बाद प्रियंका ने तुरंत रिऐक्ट किया। प्रियंका ने कहा कि अमेरिका का निर्माण अमेरिकन ड्रीम्स की खोज में प्रवासियों ने किया है। अमेरिका में उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाना कभी सोचा भी नहीं जा सकता। अमेरिका को एक स्वतंत्र जिंदगी, मौकों और एक सुरक्षित स्थान के लिए जाना जाता है। वैसे बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जबकि प्रियंका रंगभेद पर खुलकर बोली हैं। उन्होंने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में भी यूएस में हुई रंगभेद की घटनाओं के बारे में बताया है। फिलहाल तो प्रियंका लंबे समय से अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में रह रही हैं। प्रियंका ने यह भी कहा है कि अगले साल वह अपनी अगली बॉलिवुड फिल्म में नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3apCXK2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment