Wednesday, April 7, 2021

शाहरुख के बाद फिल्म 'पठान' के सेट से जॉन अब्राहम की फोटो वायरल, डायरेक्टर के साथ आए नजर

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathan) का शूटिंग काफी तेजी से हो रही है। जहां शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सलमान खान ने अपनी इस फिल्म की अपनी शूटिंग खत्म कर ली है, वहीं कहा जा रहा था कि जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अपने हिस्से की शूटिंग अप्रैल के फर्स्ट वीक में खत्म करेंगे। सेट से जॉन अब्राहम (John Abraham)की एक तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम शाहरुख से पंगे लेते दिखेंगे। जॉन ने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू भी कर दी है। एक फैन पेज से इस सेट की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया था कि 2 अप्रैल को जॉन और शाहरुख की भिड़ंत शुरू होगी। बताया गया है कि टीम मई में इस फिल्म की शूटिंग के लिए रशिया पहुंचेगी। इससे पहले इस फिल्म की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब नजर आई थीं, जिसमें शाहरुख खान कार की छत पर ऐक्शन सीन करते दिख रहे थे। इनफैक्ट शाहरुख खान के इस सीन का कुछ वीडियो भी सामने आया था। इसेस पहले सलमान खान ने मुंबई में शाहरुख की इस फिल्म के लिए कैमियो शूट किया था। उन्होंने 'बिग बॉस 14' के फिनाले के दौरान इस फिल्म में अपने कैमियो की बात कही थी। पहले खबर थी कि फिल्म 'पठान' 2021 में रिलीज़ होगी, लेकिन अभी तक इसकी कन्फर्म डेट सामने नहीं आई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3g1pprZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment