Wednesday, April 7, 2021

महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे 'जासूस', प्रड्यूस कर रहे हैं ऐनिमेटेड सीरीज 'कैप्टन 7'

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान अब एक जासूसी ऐनिमेटेड सीरीज '' प्रड्यूस करने जा रहे हैं। यह सीरीज पूरी तरह से धोनी पर ही आधारित होगी इसलिए इसका नाम 'कैप्टन 7' रखा गया है। बता दें कि धोनी ने हमेशा 7 नंबर की जर्सी पहनकर ही मैच खेले हैं। इस सीरीज का पहला सीजन प्री-प्रॉडक्शन स्टेज में है। यह प्रोजेक्ट महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी के प्रॉडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और ब्लैक वाइट ऑरेंज ब्रैंड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह देश की पहली ऐनिमेटेड स्पाई सीरीज होगी और इसका पहला सीजन 2022 में रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के बारे में धोनी ने कहा, 'इसकी कहानी और कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा है। इसके जरिए मैं क्रिकेट के अलावा अपने अन्य पैशन को जी सकूंगा।' साक्षी ने 'कैप्टन 7' के बारे में कहा, 'जब हमारे सामने माही के ऊपर ऐनिमेटेड फिक्शन का कॉन्सेप्ट आया तो हम इसके लिए तुरंत राजी हो गए। यह शो पूरी तरह रोमांच से भरपूर होगा।' वैसे बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर इससे पहले बायॉपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' भी बन चुकी है। यह फिल्म काफी पसंद की गई थी और इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी और कियारा आडवाणी ने साक्षी का किरदार निभाया था। अब फैन्स को निश्चित तौर पर धोनी की इस जासूसी ऐनिमेटेड सीरीज का इंतजार होगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Q0v46C
via IFTTT

No comments:

Post a Comment