उर्वशी रौतेला () और गुरु रंधावा () की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। इन तस्वीरों में उर्वशी और गुरु रंधावा घने पेड़ों से भरे किसी पार्क में एक-दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये तस्वीरें दोनों ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये सारा किस्सा 'डूब गए' का (Doob Gaye on 30th April ) हिस्सा है। उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा ने अपने-अपने अकाउंट पर इस मौके की 3 अलग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को बांहों में भरते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा जैसे यह मुलाकात दुनिया से छुप कर हो रही हो। खैर, ऐसा कुछ नहीं जैसा ये सब दिखने में नजर आ रहा है। उर्वशी और गुरु रंधावा अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें अपने फैन्स को किस तरह अपनी तरफ खींचना है। दरअसल, बहुत जल्द उर्वशी और गुरु रंधावा एक गाने में नजर आनेवाले हैं और ये तस्वीरें इसी का प्रमोशनल हिस्सा है। जी हां, इसी 30 अप्रैल को उर्वशी और रंधावा का गाना 'डूब गए' रिलीज़ (Doob Gaye on 30th April ) होनेवाला है। इसे शेयर करते हुए दोनों ने टीसीरीज को भी टैग किया है। पिछले कई दिनों से दोनों अपने-अपने सोशल अकाउंट पर लगातार अपने आनेवाले गाने का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। कभी समंदर की लहरों के किनारे तो कभी पार्क में, उर्वशी और रंधावा की केमिस्ट्री को इन तस्वीरों में भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स को इंतजार है दोनों के इस गाने के जिसमें दोनों के प्यार की कहानी नजर आनेवाली है। गुरु रंधावा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इतना ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा था, जिसमें कहा था, 'हम तुझ मे इतना डूब गए...जैसे मछली दरिया में।' वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आएंगी, जो कि ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में उर्वशी रणदीप हुड्डा के साथ नजर आनेवाली हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tBjnC4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment