Thursday, April 8, 2021

वीडियो: बर्थडे केक काटते हुए रो पड़ीं स्वरा भास्कर, पापा ने बिटिया के लिए भेजी खूब लंबी चिट्ठी

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) आज 9 अप्रैल को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस स्पेशल मौके पर स्वरा ने भास्कर के पैरंट्स, फ्रेंड्स और कलीग्स ने मिलकर उनके लिए पार्टी रखी। इस दौरान स्वरा केक काटते समय रो भी पड़ीं। स्वरा के पापा उदय भास्कर ने अपनी लाडली को सोशल मीडिया पर स्पेशल विश किया है। स्वरा भास्कर ने आधी रात हुए इस केक कटिंग सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में स्वरा के सामने तीन केक रखे नजर आ रहे हैं। उनके आसपास उनके फ्रेंड्स और कलीग्स नजर आ रहे हैं। इसके बाद केक काटते हुए स्वरा भास्कर बीच में ही रो पड़ती हैं। एक फ्रेंड के हाथ में फोन है और शायद कोई ऑनलाइन मौजूद है। संभव है कि सामने वीडियो पर स्वरा के पैरंट्स हों और उन्हें देखकर स्वरा इमोशनल नजर आ रही हैं। स्वरा ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए अपने पैरंट्स, दोस्तों और साथ काम करने वालों का दिल से शुक्रिया अदा किया है और खुद को सबसे लकी बताया है। स्वरा के इस पोस्ट पर उनके फैन्स ने जमकर कॉमेंट किया है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक ने उन्हें रियल झांसी की रानी कहकर हैपी बर्थडे कहा है। कुछ ने उन्हें बहादुल लड़की कहकर विश भेजा है। वहीं स्वरा के पापा उदय भास्कर ने अपना लाडली को बर्थडे विश करते हुए ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। पापा ने स्वरा के बर्थडे पर अपनी बिटिया की इन तस्वीरों के साथ खूब लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'हमें अच्छा नहीं लग रहा है कि हम बर्थडे पर तुम्हारे पास जाकर तुम्हें विश नहीं कर पाए और तुम्हारी मां अपनी शोना रानी को गले नहीं लगा पाईं।' इसी के साथ उन्होंने सेफ रहने और मास्क लगाए रखने की बात भी कही है। उद.य भास्कर के इस पोस्ट पर सोनम कपूर ने लिखा है, 'लवली अंकल, वो सबसे बहादुर और बेस्ट है।' पापा के इस पोस्ट पर स्वरा ने भी कॉमेंट किया हैं और मां-पापा को शुक्रिया कहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3wIjkq0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment