शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की वाइफ मीरा राजपूत (Mira Rajput) भले ही बॉलिवुड ऐक्टर नहीं है मगर उनका स्टेटस किसी भी सिलेब्रिटी से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपनी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल में मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैन्स को बताया है कि वह खुद को डिटॉक्स (Detox) करने के लिए नवरात्रि (Navratri) में 9 दिन का व्रत रखने वाली हैं। नवरात्रि पर उपवास और डिटॉक्स की तैयारी बता दें कि 13 अप्रैल 2021 से नवरात्रि शुरू हो रही हैं और इसी बीच मीरा राजपूत ने फास्टिंग करने का प्लान बनाया है ताकि उनका साथ में डिटॉक्स भी हो जाए। मीरा ने बताया है कि इस बारे में वह अपने आयुर्वेद डॉक्टर के साथ 9 अप्रैल यानी शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर शाम 8 बजे लाइव सेशन भी करेंगी। हालांकि इस पर शाहिद कपूर का रिऐक्शन काफी मजेदार आया है। शाहिद कपूर ने मीरा के इस पोस्ट पर लिखा, 'जब कोई इतना सुंदर हो तो उसे क्लेंजिंग की क्या जरूरत है?' 'जर्सी' में नजर आएंगे शाहिद कपूरइस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर पिछली बार अपनी सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। अब वह अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी नाम से बनी तेलुगू सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fUDo2w
via IFTTT
No comments:
Post a Comment