दीया मिर्जा (Dia Mirza) के हसबैंड वैभव रेखी (Vaibha Rekhi) की बेटी समायरा का बर्थडे वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में छाया है। यह बेटी वैभव की पहली शादी सुनैना (Vaibhav Rekhi's Ex-Wife Sunaina Rekhi ) से है, जिसके बर्थडे पर प्रेग्नेंट दीया मिर्जा भी परिवार के साथ नजर आ रही हैं। वैभव की पहली पत्नी सुनैना ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। सुनैना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में केवल फैमिली लिखा है और इस पोस्ट में दीया मिर्जा, वैभव रेखी को टैग किया है। साफ है कि वह इन सबको अब भी अपना एक फैमिली मानती हैं। इस वीडियो में समायरा के ढेर सारे फ्रेंड्स नजर आ रहे हैं और सामने मां सुनैना भी अपनी बेटी के पास खड़ी हैं। पिता वैभव अपनी लाडली को KISS कर उन्हें बर्थडे विश करते हैं। इसके बाद केक कटिंग होती हैं और वहां सामने खड़ी दीया मिर्जा बर्थडे विश मांगने को कहती नजर आ रही हैं। बता दें कि सुनैना योग इंस्ट्रक्टर हैं और तलाक के बाद वैभव रेखी की बली लाइफ से बेहद खुश हैं। उनकी यह खुशी वीडियो में साफ नजर आ रही है। सुनैना ने दीया मिर्जा और वैभव की शादी के समय भी एक वीडियो पोस्ट कर ऐक्ट्रेस के लिए कुछ ऐसी बातें कही थीं कि इससे सबका दिल उन्होंने जीत लिया था। सुनैना ने इस शादी से खुश हैं और उन्होंने कहा था, ' हमारी मुंबई में कोई फैमिली नहीं है, ये अच्छी बात है कि अब मुंबई में उसकी फैमिली बढ़ गई है। परिवार में और लोगों का आना हमेशा अच्छा होता है।' सुनैना ने यह भी कहा था कि समायरा अपने माता-पिता की शादी में प्यार नहीं देख पाई। अब इस शादी में प्यार देखेगी ये खुशी की बात है। यहां बता दें कि दीया मिर्जा भी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधीं दीया मिर्जा ने अपने हालिया मालदीव वकेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने मां बनने की जानकारी फैन्स को दी। इस तस्वीर में वह अपना बेबी बम्प शो करती नजर आ रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fHdHT7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment