Monday, April 5, 2021

सुहाना खान ने ट्रोल होने के डर से डिलीट किए लेटेस्ट फोटो? इंस्टा प्रोफाइल पर कॉमेंट्स पर भी लगाई लिमिट

बॉलिवुड के 'बादशाह' () की बेटी (Suhana Khan) ने भले ही अभी तक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है मगर उनका स्टेटस किसी सिलेब्रिटी से कम भी नहीं है। सुहाना इस समय न्यू यॉर्क () में ऐक्टिंग और फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल में सुहाना खान ने अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें अपने पर्सनल () अकाउंट से डिलीट कर दी हैं। सुहाना खान के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह जब भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं वे वायरल हो जाती हैं। हाल में सुहाना ने न्यू यॉर्क के एक रेस्तरां से अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह डीप नेक की ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में सुहाना के गले की चेन में एक 'ऊं' का पेंडेंट नजर आ रहा है जिसकी तरफ सभी का ध्यान गया था। हालांकि सुहाना ने शेयर करने के बाद इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यूजर्स के कॉमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि सुहाना शायद ऐसा ट्रोलिंग की वजह से किया हो। बता दें कि पिछले साल भी सुहाना ने सोशल मीडिया मेसेजेस के कई स्क्रीनशॉट शेयर करके बताया था कि किस तरह लोग उनके रंग-रूप को लेकर कॉमेंट्स कर रहे हैं। सुहाना ने लिखा, 'मुझसे कहा जा रहा है कि मैं अपने रंग के कारण बदसूरत दिखती हूं और ऐसा तभी से हो रहा है जब में 12 साल की थी। कितने दुख की बात है कि हम सभी भारतीय हैं जिसके कारण मैं ब्राउन हूं। हां, हमारे रंगों के शेड्स अलग-अलग होते हैं लेकिन आप अपनी त्वचा के मेलनिन से कब तक भागने की कोशिश करेंगे। आप ऐसा नहीं कर सकते। अगर आप अपने ही लोगों से नफरत करते हैं तो इससे पता चलता है कि आप कितने भयानक तरीके से इनसिक्यॉर हैं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OnnEtt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment