बॉलिवुड इंडस्ट्री में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है और रोजाना किसी न किसी सेलिब्रटी () को अपना शिकार बना रहा है। अब ऐक्टर (Rajesh Khattar) कोरोना पॉजिटिव () पाए गए हैं। इसके बाद राजेश खट्टर () को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ताकि उनकी फैमिली में इस वायरस की चपेट में आने से बचे। राजेश खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'सभी सावधानियों को बरतने के बावजूद मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया और मैंने खुद को घर पर क्वॉरंटीन कर लिया था लेकिन मेरे घर पर बुजुर्ग माता-पिता और छोटे बच्चे के होने के कारण अस्पताल में शिफ्ट होने की सलाह दी गई थी। मैं पूरी तरह ठीक होने जाने तक अस्पताल में ही भर्ती रहूंगा। इसी बीच मैं अपनी स्थिति के बारे में लगाई जा रही अटकलों को लेकर स्पष्ट करना चाहता था मैं डॉक्टर्स की देखभाल में हूं और जल्द ही घर वापस आ जाऊंगा। मैं आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। कृपया घर पर रहें और सुरक्षित रहें और आसपास लोगों को भी सुरक्षित रखें।' राजेश खट्टर फिल्म और टीवी ऐक्टर होने के साथ ही डबिंग आर्टिस्ट और एक पटकथा लेखक भी हैं। उन्होंने 'डॉन', 'डॉन 2', 'रेस 2', 'खिलाड़ी 786', 'मंजूनाथ', 'ट्रैफिक' जैसी तमाम फिल्मों में काम है। बता दें कि राजेश खट्टर ऐक्टर ईशान खट्टर के पिता हैं। ईशान खट्टर की मां नीलिमा आजीम हैं। राजेश खट्टर से पहले रविवार को समीरा रेड्डी और रेणुका शहाणे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बीते शनिवार को अर्जुन रामपाल, नील नितिन मुकेश, सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बॉलिवुड इंडस्ट्री में अब तक कटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर परेश रावल, सतीश कौशिक, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन सहित तमाम सिलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32nss5J
via IFTTT
No comments:
Post a Comment