बॉलिवुड ऐक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी कथित गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) एक साथ काफी दिनों के बाद नजर आए हैं। दरअसल, इस कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। अपने वकेशन के लिए मालदीव निकले हैं। बताते चलें कि महाराष्ट्र में लगे कर्फ्यू के बीच कई स्टार्स छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को एक साथ देखकर पपराजियों ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि टाइगर श्रॉफ ब्लैक आउटफिट में नजर आए। वहीं, दिशा पाटनी पिंक ट्यूब टॉप और डेनिम के साथ ब्लू श्रग पहन रखा था। कोरोना महामारी के चलते दोनों स्टार्स ने फेस मास्क लगा रखा था। ये पहला मौका नहीं है जब टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले यह कपल कई बार साथ में स्पॉट हुआ है और दोनों कई बार वकेशन पर जा चुके हैं। हालांकि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने कभी अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला है। जबकि सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के पोस्ट पर प्यारे कॉमेंट करते नजर आते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ 'गनपथ' और 'हीरोपंती 2' जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे। वहीं, दिशा पाटनी एक 'विलन रिटर्न्स' और 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' जैसी फिल्मों नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gkR2MM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment