Wednesday, April 21, 2021

अमिताभ बच्‍चन संग काम करना चाहते हैं इरफान के बेटे बाब‍िल, बोले- एक दिन बनूंगा इस काबिल

बॉलिवुड के दिवंगत ऐक्टर इरफान खान (Irfan Khan) के बेटे बाबिल ( wishes Work With )अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबिल जल्द ही अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'काला' से बॉलिवुड में डेब्यू करेंगे। बाबिल के पिता इरफान खान ने फिल्म पीकू में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। बाबिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अमिताभ और इरफान की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए बेहद प्यारा सा मैसेज शेयर किया है। इरफान के बेटे बाबिल ने अमिताभ के लिए शेयर किया एक खास मैसेज बाबिल लिखते हैं, 'मैं बहुत जल्दी दुखी हो जाता हूं और फिर मैंने अपने अंदर के सारे टेंट्रम निकाल दिया और फिर मुझे महसूस हुआ कि बाबा के फैन्स दया और गर्मजोशी से भरे हैं इसलिए नफरत को अनदेखा करें। मैं एक दिन उस लायक बनुंगा, जब मेरे अंदर धैर्य होगा और कड़ी मेहनत के जरिए बाबा के फैन्स मुझ पर गर्व करेंगे। इस मैसेज के आगे बाबिल लिखते हैं, मैं आप से बहुत प्यार करता हूं। और एक दिन आपके साथ काम जरुर काम करुंगा सर अमिताभ बच्चन। ' अब मैं कोई पोस्ट शेयर कर नहीं करुंगा- बाबिल खान बाबिल ने यह खास मैसेज इसलिए भी लिखा है क्योंकि कुछ दिन पहले कुछ सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें सिर्फ इसलिए ट्रोल करना शुरू कर दिया था कि वह अपने पापा इरफान का नाम लेकर खुद को प्रमोट कर रहे हैं। इस पर बाबिल ने सफाई देते हुए कहा था कि मैं सिर्फ उनके फैन्स के लिए यह सब करता हूं, इसके पीछे मेरा कुछ स्वार्थ छिपा नहीं है। फिर कुछ दिन बाद बाबिल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था, अब मैं पापा का कोई पोस्ट शेयर नहीं करुंगा। आपको बता दें कि पिछले साल अप्रैल में मुंबई के अस्पताल में इरफान खान का निधन हो गया था, इरफान को कोलन कैंसर था जिसका इलाज उन्होंने न्यूयार्क में काफी समय करवाया था। साल 2018 में अभिनेता ने खुलासा किया था कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। ऐक्टर की पत्नी सुतापा और दोनों बेटों बाबील और अयान ऐक्टर की पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इरफान खान ने मकबूल, हासील, पान सिंह तोमर, हैदर, पीकू, तलवार और क़िस्सा जैसी बेहतरीन फिल्मों की में शानदार काम किया है। साथ ही इरफान कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा भी रह चुके हैं जैसे, द नेमसेक, लाइफ ऑफ पाई, इन्फर्नो, स्लमडॉग मिलियनेयर और द वारियर आदि।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tBZomM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment