इंटरनैशनल स्टार पिछले कुछ दिनों से अपनी ऑटोबायॉग्रफी 'अनफिनिश्ड' के कारण चर्चा में रही हैं। इसमें प्रियंका ने अपने बचपन से लेकर जवानी तक के कई ऐसे किस्सों का जिक्र किया है जिनके बारे में अभी तक कोई नहीं जानता है। अब प्रियंका ने एक और कारण से चर्चा में हैं। दरअसल अब प्रियंका न्यू यॉर्क में एक खोलने जा रही हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इस रेस्तरां का नाम सोना होगा और यह इस महीने के अंत तक खुल जाएगा। प्रियंका ने इस रेस्तरां के पूजन की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'पेश है न्यू यॉर्क सिटी में एक नया रेस्तरां सोना जिसमें भारतीय खाने के लिए मेरा प्यार मिलाया है। सोना में आपको पुराने भारत और जिन स्वादों के साथ बड़ी हुई हूं उसकी झलक मिलेगी। सोना इसी महीने के अंत तक खुल जाएगा और आपका इंतजार रहेगा।' वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार राजकुमार राव के साथ 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। अब उनके पास हॉलिवुड की दो बड़ी फिल्में हैं। जल्द ही वह सैम ह्यूएन और सेलिन डायॉन के साथ 'टेक्स्ट फॉर यू' और कियानू रीव्स के साथ 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qoW78b
via IFTTT
No comments:
Post a Comment