Saturday, March 6, 2021

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर पूरा किया एक साल, शेयर किया है एक खास वीडियो

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस खान पिछले ही साल सोशल मीडिया पर आई थीं। करीना का लंबे समय से फैन्स सोशल मीडिया पर इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर आने के बाद करीना यहां काफी ऐक्टिव भी रहने लगीं। अब करीना कपूर ने पर एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने फैन्स के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। करीना के इस वीडियो में पिछले एक साल में उनके शेयर किए खास फोटोज और वीडियोज दिखाई दे रहे हैं। करीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'इसी तरह मजे लेना जारी रखेंगे।' वीडियो में करीना ने लिखा है, 'मैं इंस्टाग्राम पर 356 दिन टिक गई।' इसी तरह वीडियो के लास्ट में उन्होंने फैन्स को शुक्रिया कहते हुए लिखा, 'आपके भरपूर प्यार के लिए शुक्रिया'। देखें, करीना का वीडियो: बता दें कि और करीना कपूर हाल में पिछले महीने 21 फरवरी को ही अपने दूसरे बेटे के पैरंट्स बने हैं। हालांकि सैफ-करीना ने पिछली बार से उलट अभी तक अपने बच्चे की झलक फैन्स को नहीं दिखाई है। अभी तक सैफ-करीना के दूसरे बेटे का नाम भी सामने नहीं आया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना पिछली बार इरफान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। अब वह आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38gXeAh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment