Saturday, March 6, 2021

Photos: बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के बर्थडे पार्टी में पहुंची श्रद्धा कपूर, रणवीर सिंह भी हुए शामिल

पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि ऐक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। अब शनिवार 6 मार्च को रोहन के बर्थडे पर मुंबई के एक रेस्तरां पार्टी रखी गई जिसमें कई सिलेब्स के साथ श्रद्धा कपूर भी शामिल हुईं। इस पार्टी में जाते हुए श्रद्धा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। श्रद्धा रोहन की पार्टी में शिमरी ब्लैक और पैरट ग्रीन ड्रेस में हाई हील्स पहन कर पहुंचीं। श्रद्धा इस मौके पर काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। रोहन इस मौके पर काफी कैजुअल दिखाई दिए। उन्होंने चेक शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहना हुआ था। देखें, तस्वीरें: रोहन श्रेष्ठ की इस पार्टी में अन्य लोगों के अलावा ऐक्टर भी पहुंचे। रणवीर पार्टी में अपने ही अलग अंदाज में पहुंचे। उन्होंने फंकी रेड-ग्रीन जैकेट के साथ डेनिम पहनी हुई थी। रणवीर और रोहन बचपन के दोस्त हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहन को बर्थडे विश करते हुए बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की थी। पार्टी के बाद श्रद्धा और रोहन एक साथ एक ही गाड़ी में जाते देखे गए थे। इससे पहले श्रद्धा और रोहन को मालदीव में प्रियांक शर्मा-शाजा मोरानी की शादी में एक साथ देखा गया था। भले ही श्रद्धा और रोहन को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है लेकिन अभी तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PB6f0B
via IFTTT

No comments:

Post a Comment