बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सुपर ऐक्टिव रहती हैं। कंगना रोजाना अपने विचार और रोजाना की दिनचर्या सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अब कंगना ने अपनी मां के बर्थडे के मौके पर एक बेहद खास मेसेज शेयर किया है। इस मेसेज के साथ ही कंगना ने अपनी मां की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कंगना ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनकी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे जन्मदिन के लिए वह सुबह जल्दी उठ जाती थीं और कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाती थीं, पूजा रखती थीं, अपनी शादी की जूलरी पहनती थीं और हंसी-मजाक करती रहतीं, गाने गुनगुनाती जैसे उनके शरीर में कोई भार ही नहीं है। अब उनके जन्मदिन पर जब मैंने पूछा कि हम क्या कर सकते हैं तो उन्होंने कहा- मैं मां हूं बच्चा नहीं। हैपी बर्थडे मां।' वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना अपनी अगली फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' की शूटिंग शुरू करेंगी। 'तेजस' में वह भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट का जबकि 'धाकड़' में वह एक जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37PvEus
via IFTTT
No comments:
Post a Comment