Friday, December 25, 2020

Christmas 2020: कंगना रनौत से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, क्रिसमस के रंग में कुछ ऐसे रंग गए सारे

बॉलिवुड पर क्रिसमस का रंग खूब चढ़ा नजर आ रहा है। मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना और कंगना रनौत तक ने इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया है। आइए, देखें क्रिसमस 2020 को किस स्टार्स ने कैसे सेलिब्रेट किया है।

Malaika arora to kangana ranaut celebrated Christmas: बॉलिवुड सितारे इस वक्त क्रिसमस के रंग में रंग चुके हैं। कई फिल्मी कलाकारों ने इस सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई हैं।


Christmas 2020: कंगना रनौत से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, क्रिसमस के रंग में कुछ ऐसे रंग गए सारे

बॉलिवुड पर क्रिसमस का रंग खूब चढ़ा नजर आ रहा है। मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना और कंगना रनौत तक ने इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया है। आइए, देखें क्रिसमस 2020 को किस स्टार्स ने कैसे सेलिब्रेट किया है।



कंगना भी रंगीं क्रिसमस के रंग में
कंगना भी रंगीं क्रिसमस के रंग में

आज क्रिसमस के मौके पर कंगना भी इस रंग में रंगी दिख रही हैं। कंगना रनौत ने क्रिसमस पर विश करते हुए अपने भांजे पृथ्वी के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस मौके पर कंगना ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बहन रंगोली और भाभी नजर आ रही हैं, जिनकी हाल ही में शादी हुई है। कंगना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी क्रिसमस केवल उन लोगों को जो सभी भारतीय त्योहारों का सम्मान करते हैं और स्वीकार करते हैं। मेरी क्रिसमस केवल उन लोगों के लिए जो केवल हिंदू त्योहारों को लेकर सिलेक्टिव नहीं हैं।' कई फैन्स को विश करने का कंगना का यह अंदाज़ पसंद नहीं आया।



बेटे के साथ मलाइका ने क्रिसमस सेलिब्रेट
बेटे के साथ मलाइका ने क्रिसमस सेलिब्रेट

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां और बहन अमृता अरोड़ा की फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। इसमें सभी लोग क्रिसमस के रंग में पूरी तरह डूबे दिख रहे हैं। मलाइका एक तस्वीर में अपने बेटे अरहान के साथ नजर आ रही हैं।



सैफ के साथ सोहा अली खान
सैफ के साथ सोहा अली खान

सोहा अली खान ने अपने भाई सैफ अली खान के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। क्रिसमस सेलिब्रेशन की यह तस्वीर उसी पार्टी की है, जो करीना और सैफ ने अपने घर पर रखी थी।



क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करती दिख रहीं अनन्या
क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करती दिख रहीं अनन्या

अनन्या पांडे ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह क्रिसमस ट्री के सामने नजर आ रही हैं। इनमें से एक में अनन्या क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करती दिख रही हैं।



करीना कपूर और सैफ ने रखी पार्टी
करीना कपूर और सैफ ने रखी पार्टी

करीना कपूर औऱ सैफ अली खान ने भी अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी, जिसमें करिश्मा कपूर से लेकर सोहा अली खान, कुणाल खेमू जैसे कई रिश्तेदारों और दोस्तों को उन्होंने बुलाया था।



अक्षय कुमार ने क्रिसमस पर किया विश
अक्षय कुमार ने क्रिसमस पर किया विश

अक्षय कुमार ने अपने फैन्स को क्रिसमस की बधाई देते हुए यह तस्वीर शेयर की है।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aKu92i
via IFTTT

No comments:

Post a Comment