Saturday, December 26, 2020

गौहर खान की मां ने विदाई के वक्त कही ऐसी बात, इस्माइल दरबार हो गए इमोशनल

गौहर खान और जैद दरिबार 25 दिसंबर को एक-दूसरे के हो चुके। जैद के पिता इस्माइल दरबार का कहना है कि यह उनके जीवन का यादगार मौका था। उन्होंने बताया कि यह उनके खानदान की सबसे खूबसूरत शादी थी। इस्माइल दरबार ने बताया कि वह मुंबई में 40 साल से हैं और कई शादियां अटेंड कर चुके हैं लेकिन ऐसी शादी नहीं देखी।

Gauahar-Zaid Wedding Inside Detail: इस्माइल दरबार के बेटे जैद गौहर खान के शौहर बन चुके हैं। इस्माइल दरबार ने इस शादी से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें साझा की हैं।


गौहर खान की मां ने विदाई के वक्त कही ऐसी बात, इस्माइल दरबार हो गए इमोशनल

गौहर खान और जैद दरिबार 25 दिसंबर को एक-दूसरे के हो चुके। जैद के पिता इस्माइल दरबार का कहना है कि यह उनके जीवन का यादगार मौका था। उन्होंने बताया कि यह उनके खानदान की सबसे खूबसूरत शादी थी। इस्माइल दरबार ने बताया कि वह मुंबई में 40 साल से हैं और कई शादियां अटेंड कर चुके हैं लेकिन ऐसी शादी नहीं देखी।



गौहर ने किए थे शादी के इंतजाम
गौहर ने किए थे शादी के इंतजाम

निकाह के बाद इस्माइल दरबार ने ईटाइम्स से बातचीत में बताया, मुझे ना सिर्फ अपने बेटे की शादी होने बल्कि जिस तरह से सारी सजावट और इंतजाम थे, उस पर भी गर्व है। सारा क्रेडिट मेरी बहू गौहर खान को जाता है। छोटी से छोटी चीज उन्होंने ही चुनी थी।



इस्माइल के कमरे में जाकर ये बोले थे जैद...
इस्माइल के कमरे में जाकर ये बोले थे जैद...

गौहर और जैद की फैमिली 3 दिन से एक ही होटल में रुकी थी। इस्माइल ने बताया, बीती रात जैद मेरे कमरे में आए और बताया कि आप कल सजावट देखकर हैरान रह जाएंगे। जैद ने उनको ये भी बताया कि गौहर हर काम उनसे पूछकर कर रही हैं और हर बात पर दोनों की राय एक है।



खाना बुरा होता तो हो जाता मूड खराब
खाना बुरा होता तो हो जाता मूड खराब

शादी में फूड आइटम्स भी गौहर की पसंद के थे। इस्माइल ने बताया, मटन स्वादिष्ट था। वेजेटेरियन डिशेज भी उम्दा थीं। गौहर ने मुझसे आकर पूछा कि खाना पसंद आया? क्योंकि जैद ने उनको बताया था कि खाना अच्छा नहीं होता है तो मेरा मूड खराब हो जाता है।



गले मिलीं इस्माइल की दोनों पत्नियां
गले मिलीं इस्माइल की दोनों पत्नियां

इस्माइल दरबार ने दोनों की जोड़ी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, जैद और गौहर दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे। जैसे एक-दूसरे के लिए बने हों। इस्माइल ने बताया कि उनकी दूसरी पत्नी आयशा पहली पत्नी फरजाना जो कि जैद की मां हैं उनसे मिलीं। आयशा ने फरजाना को गले लगाया यह बहुत इमोशनल करने वाला मौका था।



बेटे को गले लगाकर रो पड़े इस्माइल
बेटे को गले लगाकर रो पड़े इस्माइल

इससे भी बड़ा इमोशनल मौका वो था जब इस्माइल जैद को गले लगाकर रो पड़े। वह बताते हैं, मुझे हमेशा लगता था कि लोग ऐसे रोते हैं सब नाटक होता है। लेकिन आज मुझे पता चल गया। मैं चाहता नहीं था लेकिन जैसे बेटे की शादी हुई और मैंने उसे गले लगाया, मुझे रोना आ गया।



जब इस्माइल के सामने पड़ीं गौहर की मां
जब इस्माइल के सामने पड़ीं गौहर की मां

इससे भी बड़ा इमोशनल मौका वो था जब गौहर की मां और इस्माइल दरबार आमने-सामने हुए। गौहर की मां ने इस्माइल से कहा कि बेटी का ध्यान रखिएगा। इस्माइल ने बताया, गौहर की मां ने मुझसे कहा, मेरी बेटी का खयाल रखना। मैंने उनसे कहा कि आपकी बेटी इतनी काबिल है कि वो मेरे पूरे परिवार का खयाल रखेगी।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3piz7ay
via IFTTT

No comments:

Post a Comment